Sports News

बड़ी खबर: रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी की हुई मौत, आखिरी मैच में लिए थे 5 विकेट

Ad

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। हिमाचल प्रदेश से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले सिद्धार्थ शर्मा का निधन हो गया है। वह हिमाचल क्रिकेट टीम के सदस्य थे और साल 2022-23 सीजन में भी खेल रहे थे। बता दें कि 28 साल के सिद्धार्थ शर्मा 2021-22 में विजय हजारे ट्रॉफी जीतने वाली हिमाचल टीम के सदस्य थे। उनके निधन के बाद भारतीय क्रिकेट में शोक की लहर है। उन्होंने अपना आखिरी मैच बंगाल के खिलाफ खेला था। इस मैच में उन्होंने कुल 7 विकेट झटके थे।

ADVERTISEMENTS Ad

एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, ‘हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ में सभी शोक में डूबे हुए हैं। सिद्धार्थ का बृहस्पतिवार को निधन हुआ। वह पिछले कुछ दिन से वेंटिलेटर पर थे। बड़ौदा के खिलाफ मैच से पहले उन्हें उल्टियां आने लगी और पेशाब करने में तकलीफ हुई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत बिगड़ गई।’

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनके निधन पर शोक जताया है।उन्होंने ट्वीट किया, ‘हिमाचल प्रदेश की विजय हजारे ट्रॉफी विजेता टीम के सदस्य सिद्धार्थ शर्मा के निधन के समाचार से दुखी हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को इस दुख से उबरने का सामर्थ्य प्रदान करे।’

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top