Sports News

रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड ने छीनी बंगाल के हाथों से जीत, इन खिलाड़ियों को दें शाबाशी

Ad

हल्द्वानी: बंगाल और उत्तराखंड के बीच खेला गया रणजी ट्रॉफी का मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। हालांकि पहली पारी में बढ़त के चलते बंगाल को तीन प्वाइंट मिले और उत्तराखंड को एक प्वाइंट से संतोष करना पड़ा। उत्तराखंड टीम के प्रदर्शन की तारीफ हर जगह हो रही है। तीसरे दिन उत्तराखंड ने मैच को पूरी तरह से पलट दिया। ग्रुप ए की प्लाइंट टेबल पर नजर डाले तो उत्तराखंड 20 अंक से साथ ग्रुप टॉप कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

बंगाल ने पहली पारी में 387 रन बनाए। बंगाल के लिए अभिमन्यु ईश्वरन ने 165 रनों की पारी खेली। जवाब में उत्तराखंड ने पहली पारी में 272 रन बनाए। बंगाल के पास 115 रनों की लीड थी। उत्तराखंड के लिए कुणाल चंदेला 136, अखिल सिंह रावत 40 और अभय नेगी ने 50 रनों का योगदान दिया। कुणाल और निछले क्रम के बल्लेबाजों की बदौलत ही उत्तराखंड मैच में वापस आया। दूसरी पारी में बंगाल ने 7 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए। बंगाल के लिए अभिमन्यु ईश्वर ने नाबाद 82 रनों की पारी खेली। बंगाल ने उत्तराखंड को 322 रनों का लक्ष्य दिया था। दूसरी पारी में उत्तराखंड ने बिना किसी नुकसान पर 69 रन बनाए और मुकाबला बराबरी पर छूटा।

उत्तराखंड के लिए मयंक मिश्रा ने पूरे मैच में 10 विकेट अपने नाम किए लेकिन उत्तराखंड के लिए तीसरे दिन आठवें विकेट के लिए 128 रन जोड़ने वाले कुणाल और अभय मुकाबले के हीरो रहे। दोनों बल्लेबाजों 50 ओवर से ज्यादा खेले और बंगाल के गेंदबाजों को खूब थकाया। इन दोनों बल्लेबाजों के पराक्रम से ही उत्तराखंड अपनी हार टालने में कामयाब रहा और नतीजा ये रहा कि टीम अपने ग्रुप में टॉप पर है। उत्तराखंड ने 4 मुकाबले खेले हैं और तीन में जीत दर्ज की है। वहीं एक मुकाबला ड्रॉ रहा है। उत्तराखंड के खाते में 20 अंक है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top