
Aanchal: Dairy: Price: Hike: आंचल डेयरी ने अपने दूध और अन्य डेयरी उत्पादों की नई दरें जारी कर दी हैं। आंचल द्वारा कई उत्पादों के दामों में बढ़ोतरी की है, जिसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा।
नई दरों के अनुसार फुल क्रीम दूध (1 लीटर) अब 68 रुपये से बढ़कर 70 रुपये हो गया है, जबकि स्टैंडर्ड दूध (6 लीटर) 342 रुपये से बढ़कर 355 रुपये कर दिया गया है। वहीं फुल क्रीम दूध (6 लीटर) की कीमत 402 रुपये से बढ़ाकर 415 रुपये कर दी गई है।
घी के दामों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एक लीटर घी अब 650 रुपये से बढ़कर 700 रुपये हो गया है, जबकि 500 मिली घी की कीमत 330 रुपये से बढ़कर 350 रुपये हो गई है। मटका घी (15 लीटर) की कीमत में भी बड़ा इजाफा हुआ है, जो अब 9600 रुपये से बढ़कर 10350 रुपये हो गई है।
पनीर की कीमत 385 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 400 रुपये हो गई है, जबकि फ्रेश पनीर (5 किलो) 1530 रुपये से बढ़कर 1590 रुपये कर दिया गया है। दही (360 ग्राम) 40 रुपये से बढ़कर 50 रुपये और छाछ (450 मिली) 15 रुपये से बढ़कर 20 रुपये हो गई है।
आंचल डेयरी का कहना है कि उत्पादन लागत, परिवहन खर्च और कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि के कारण यह फैसला लिया गया है। हालांकि, उपभोक्ताओं के लिए यह बढ़ोतरी महंगाई के बीच एक और झटका साबित हो रही है।






