Election Talks

उत्तराखंड के रविंदर सिंह नेगी दिल्ली पटपड़गंज के नए विधायक बनें, अवध ओझा को चुनाव में हराया

Ad

Delhi Election: BJP: Ravindra Negi: पटपड़गंज विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के प्रत्याशी रविंदर सिंह नेगी ने कहा कि उनके लिए यह गर्व की बात है कि उन्हें दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का अवसर मिला। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी का आशीर्वाद हमारे साथ था। उन्होंने आम आदमी पार्टी को ‘आपदा’ करार दिया था और दिल्ली को बचाने की अपील की थी, जिसे जनता ने सराहा और स्वीकार किया।”

ADVERTISEMENTS Ad

नेगी ने पिछले विधानसभा चुनावों में मनीष सिसोदिया को कड़ी चुनौती दी थी और अपनी राजनीतिक पहचान बनाई थी। इस बार पार्टी नेतृत्व को पूरी उम्मीद थी कि नेगी जीत हासिल करेंगे। उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अवध ओझा को हराकर चुनाव में सफलता प्राप्त की। नेगी ने इस जीत के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और समर्थकों का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top