National News

नया 500 का नोट आया , जानें क्या है खासियत!

Ad

नई दिल्ली: रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने 500 रुपये का नया बैंकजारी किया है। इनसेट लेटर ‘A’ के साथ 500 रुपये का नया नोट जारी किया गया है। नए नोट के आने के बाद भी पुराने नोट वैध रहेंगे और चलन में रहेंगे। इन नए नोटों का डिज़ाइन विमुद्रीकरण के दौरान जारी किए गए महात्मा गांधी सीरीज़ के नए नोटों की ही तरह है और इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। नोटबंदी के बाद रिज़र्व बैंक ने एक बार फिर नोट में बदलाव किए है। लेकिन इन बदलाव से किसी को परेशानी नहीं होगी क्योंकि पुराने मोट बाजार पर मौजूद रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:भारत पाकिस्तान का एक और मैच कर रहा है इंतजार

नोट पर एक इनसेट लेटर लिखा होता है। यह इनसेट लेटर नोट के सीरियल नंबर में लिखा होता है। हरेक नोट के शुरू के तीन अंक के बाद एक जगह खाली होती है और उसके बाद छह अंक के नंबर होते हैं। इस खाली जगह पर ध्यान से देखने पर एक लेटर दिखाई देगा, यही इनसेट लेटर होता है। इन जगह पर E या L जैसे लेटर लिखे होते हैं यह इनसेट लेटर कहलाते हैं। इसी तरह अब आरबीआई जो 500 रुपये का जो नया बैंकनोट आ रहा है उसमें इनसेट लेटर ‘A’ लिखा होगा।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top