Nainital-Haldwani News

दूसरे शहर से पहुंचा हल्द्वानी और स्टॉप पेपर पर खरीद लिया सरकारी नाला !

Ad

हल्द्वानी: हल्द्वानी नगर निगम और प्रशासन ने दमुवादूंगा क्षेत्र में स्थित रकसिया नाले के चैनलाइजेशन कार्य के निरीक्षण के दौरान एक बड़े भूमि-अतिक्रमण और धोखाधड़ी को उजागर किया है। नगर आयुक्त ऋचा सिंह व उपजिलाधिकारी राहुल शाह ने शिव मंदिर के ऊपर स्थित इस नाले के पुनः स्वाभाविक प्रवाह को बहाल करने हेतु संयुक्त रूप से निरीक्षण किया जिसमें अवैध निर्माण और सोक-पिट की पुष्टि हुई।

ADVERTISEMENTS Ad

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने देखा कि नगर निगम की चेतावनियों के बावजूद नाले की जमीन पर अवैध निर्माण कार्य जारी था। इसके तुरंत बाद उन्होंने उस निर्माण को मौके पर ही ध्वस्त करा दिया और तीन दिन के भीतर शेष अतिक्रमण हटाने के निर्देश जारी किए।

जांच के दौरान यह बात सामने आई कि जिस व्यक्ति द्वारा अवैध निर्माण कराया गया वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के पीलीभीत का निवासी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति ने सरकारी नाले की भूमि को स्टाम्प पेपर पर अवैध रूप से खरीदा था। मौके से आरोपी का पहचान पत्र और उसके दस्तावेज भी जब्त किए गए। यह मामला जमीन-पंजीकरण में धोखाधड़ी होने की आशंका जताता है।

उपजिलाधिकारी राहुल शाह ने तहसीलदार हल्द्वानी को निर्देश दिए कि दमुवादूंगा में नाले की सभी सरकारी भूमि पर अतिक्रमणों की विस्तृत जांच की जाए, साथ ही फर्जी रजिस्ट्री या अवैध बिक्री की संभावनाओं पर भी गहरी जांच की जाए।

उन्होेंने स्पष्ट किया कि यदि जांच में इस धोखाधड़ी की पुष्टि होती है…तो दोषियों के खिलाफ तुरंत आपराधिक मुकदमा दर्ज करके सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ने यह भी कहा कि नाले की भूमि पर किसी भी तरह का निर्माण या अतिक्रमण नहीं बर्दाश्त किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top