Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से पहाड़ों को जाने वालो के लिए सूचना, इस राज्यमार्ग को खोल दिया गया है

Ad

हल्द्वानी: बारिश को लेकर मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया अलर्ट सही साबित हुआ है। पिछले दो दिनों में नैनीताल जिले में रिकॉर्ड बारिश हुई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के बुलेटिन पर नजर डाले तो अभी भी नैनीताल जिले में एक राज्य मार्ग और 14 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद है। मार्गों को खोलने के लिए जेसीबी लगी हुई है। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

जिले में नैनीताल भवाली राज्यमार्ग के अलावा कुंडल भोलापुर मार्ग,डालकन्या- देप्ता मार्ग, डालकन्या- गोनियारो मार्ग, मलूटी मोटर मार्ग, फतेहपुर- बेलबसानी मोटर मार्ग, भुजियाघाट-सूर्या गांव मोटर मार्ग, भंडारपानी- पाटकोट मोटर मार्ग , बानना मोटर मार्ग, सिलटोना- बजेडी मोटर मार्ग, भौर्षा- पिनरो मोटर मार्ग पूरी तरह बंद है। पिछले 24 घंटे में नैनीताल स्नोव्यू इलाके में 35 एमएम हल्द्वानी में 37 एमएम और कालाढूंगी में 16 एमएम बारिश हुई है। राहत की बात यह है कि गर्जिया-बेतालघाट राज्यमार्ग खुल गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top