Nainital-Haldwani News

नैनीताल:पर्यटकों की वजह से कोरोबार में हुआ बूस्ट, तीन दिन में 10 करोड़ की कमाई

पर्यटकों की भीड़ से अच्छा गुजरा नैनीताल का Sunday
Ad

नैनीताल: पूरा हफ्ता काम करने के बाद लोग अपने वीकेंड को बेहतर और यादगार बनाने के लिए अपने परिवार के साथ घूमने निकल जाते हैं। इस बार भी वीकेंड पर पर्यटकों की अच्छी अवाजाही के चलते नैनीताल के कारोबारियों ने अच्छा कारोबार किया है। बताया जा रहा है कि नैनीताल और आसपास के क्षेत्रो में 40 हज़ार सैलानी पहुंचे और इससे कारोबारियों के चेहरे खिल उठे। बीते तीन दिनों में पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिली है और अधिकांश होटल 80 प्रतिशत भरे रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

होटल ,टैक्सी , रेस्टोरेन्ट ,दुकान ,नौकायन आदि पर्यटन से जुड़े कारोबार पूरी तरीके से सैलानियों से भरे रहे, जिससे 10 करोड़ से ज्यादा का कोराबार होने का अनुमान लगाया जा रहा है । मौजूदा वक्त में ज्यादातर पर्यटक वन डे विज़िटर होते हैं। केवल आसपास से आए लोग ही दो दिन तक ठहरते हैं। हालांकि वीकेंड पर होटल बुकिंग के लिए भी सैलानियों को परेशानी होती है। इस वीकेंड पर भी होटल खचाखच भरे हुए थे । अनुमानित रूप से तीन दिन में शहर के पर्यटन से जुड़ें लोगों ने 5 करोड़ का कारोबार किया है।

कोरोना काल के बाद से ही हिल स्टेशन जैसी जगहों पर सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। लॉकडाउन के धीरे- धीरे हटने के बाद से ही लोगो ने अपने घरो से निकल कर बाहर जाना शुरू कर दिया है। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से नैनीताल से जुड़े हल्द्वानी, भीमताल और कालाढूंगी समेत अन्य मार्गों पर जाम लगा रहा। हालांकि कारोबारियों को लोगो की आवाजाही से काफी मुनाफा हुआ है । कोरोना दौर के चलते पिछले साल कड़े नियमो के कारण सभी कारोबारियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। सरकार के नियमो में ढ़ील देने के बाद छुट्टियों में घूमने का सिलसिला शुरू हो गया है, जिसके चलते इस बार छोटे- छोटे कारोबारियों तक ने अच्छा कारोबार किय़ा है। जिससे उनकी आय में भी बढ़ोतरी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top