Uttarakhand News

औली में पहुंचे रिकॉर्ड पर्यटक,निगम की हुई बंपर कमाई, दो महीने में आंकड़ा पहुंचा 2.48 करोड़

Ad

देहरादून: हमेशा से ही चमोली जिले में स्थित औली सैलानियों का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा है। हर साल यहां लाखों की संख्या में सैलानी मौसम का लुफ्त उठाने आते है। बर्फबारी के लिए मशहूर औली में सैलानियों की संख्या में इन दिनों काफी इजाफा हुआ है। सैलानी वहां के खूबसूरत नजारों के साथ ही औली की ढलानों पर बर्फ से अठखेलियां करने को उमड़ पड़ते हैं। साथ ही यहां पहुंचे पर्यटक औली में रोपवे और चेयर लिफ्ट से औली के नजारों का लुत्फ उठाते हैं। जिसके चलते यहां के युवाओं को रोजगार मिल रहा है। वहीं गढ़वाल मंडल विकास निगम को पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बीते दो महीनों में निगम को पांच गुना अधिक राजस्व मिला है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:सड़क दुर्घटनाओं पर लगेगा अंकुश,शहर में लगाए जाएंगे 400 CCTV कैमरे

यह भी पढ़े:रुद्रप्रयाग की बेटी को मिला बॉलीवुड में काम,फिल्म एनीमल में नजर आएंगी तृप्ति डिमरी

प्रबंध निदेशक गढ़वाल मंडल विकास निगम डॉ.आशीष चौहान के अनुसार औली में रोपवे व चेयर लिफ्ट के मद्देनजर कंप्यूटराइज्ड बिलिंग शुरू की गई है। अब वहां रेडियो फ्रीक्वैंसी आइडेंटिफिकेशन से संबंधित कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि औली में होने निगम की प्रत्येक गतिविधि की मानीटरिंग देहरादून में ही बैठकर हो सके।

वहीं जानकारी के अनुसार एक दिसंबर 2020 से 20 जनवरी 2021 तक औली में रोपवे व चेयर लिफ्ट से होने वाली आय का आंकड़ा 2.48 करोड़ पहुंच गया। वर्ष 2019-20 में इसी अवधि में निगम को महज 53.85 लाख रुपये की आय हुई थी। हालांकि, इस बार कोरोना संक्रमण के चलते सभी गतिविधियां प्रभावित हुई, वहीं पर्यटन कारोबार में भी काफी असर पड़ा। लेकिन स्थिति में कुछ सुधार होने के बाद दिसंबर से सैलानी बड़ी संख्या में औली का रुख कर रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि औली से हो रही आय से निगम की खस्ता हालत में भी सुधार होगा।

यह भी पढ़े:सरकारी नौकरी की तलाश है तो ठहर जाइए, हल्द्वानी लाइव लेकर आया है बेरोज़गार युवाओं के लिए बड़ी खबर

यह भी पढ़े:कलाकारों को दूसरे राज्य जाने की ज़रूरत नहीं,नैनीताल में बनेगा ओपन थियेटर

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top