Uttarakhand News

लंपी से लड़ाई में सबसे आगे उत्तराखंड, रिकॉर्ड टीकाकरण कर पेश किया उदाहरण

Ad

देहरादून: देवभूमि में पशुओं को लंपी स्किन रोग से बचाने के लिए उत्तराखंड सरकार और पशुपालन विभाग एक्शन में है। खास बात यह है कि उत्तराखंड ने सभी राज्यों के लिए एक उदाहरण पेश किया है। उत्तराखंड के पशुपालन विभाग ने कम समय में पशुओं का रिकॉर्ड टीकाकरण कर यह बताया है कि लंपी स्किन रोग से कैसे निपटा जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि प्रदेश में फिलहाल वक्त तक तीन लाख 20 हजार जानवरों का टीकाकरण किया जा चुका है। पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि प्रदेश में अबतक 416 जानवरों की मौत हुई है। जबकि रिकवरी दर 42 फीसदी के करीब है। गौरतलब है कि कम समय में इतने टीकाकरण करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य है। लंपी स्किन रोग को लेकर पशुपालन विभाग द्वारा खास कैंपेन भी चलाया जा रहा है। विभाग लोगों को जागरूक करने के साथ जमीन पर भी डटा हुआ है।

उत्तराखंड में अब तक टीकाकरण अच्छी रफ्तार से चल रहा है ।अगर लापरवाही की अब भी कोई गुंजाइश नहीं है। पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पशुपालकों से निवेदन किया है कि वह पशुओं के रहने वाली जगह को साफ रखें और तमाम लापरवाहियों से बचें। साथ ही पशुओं में लंपी के लक्षण दिखते ही पशु चिकित्सक से संपर्क करें और उसका इलाज कराएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top