Jobs

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में दसवीं पास युवाओं के लिए आई भर्ती, जल्द करें आवेदन

Ad

IOCL Recruitment 2024:- नौकरी की तलाश में बैठे युवाओं के लिए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती लेकर आया है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों से अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आइओसीएल द्वारा इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad

भर्ती पदों की संख्या

आइओसीएल द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन में कुल 473 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या अलग-अलग राज्य में अलग-अलग रखी गई है।

आवेदन की अंतिम तिथि

आइओसीएल द्वारा जारी किए गए भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आईओसीएल की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर 1 फरवरी 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा

आइओसीएल की अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। भर्ती के लिए आयु की गणना 12 जनवरी 2024 से होगी।

शैक्षिक योग्यता

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को दसवीं में पास होने के साथ ही संबंधित ट्रेड में दो या तीन साल का आईटीआई सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।

कैसे करें आवेदन

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आइओसीएल की ऑफिशल वेबसाइट iocl.com पर जाकर अपना रजिस्ट्रेश कर,आवेदन फार्म भर सके है। उम्मीदवार आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।

चयन प्रक्रिया

भर्ती में योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के द्वारा किया जाएगा। लिखित परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा। परीक्षा में कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। यह परीक्षा कुल 100 अंकों की रखी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top