Jobs

युवाओं के पास सरकारी नौकरी का मौका, इंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली 995 पदों पर भर्ती

Ad

Intelligence bureau recruitment,2023:- बेरोजगार युवाओं के लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो द्वारा शानदार नौकरी का मौका दिया जा रहा है। इंटेलिजेंस ब्यूरो द्वारा 21 नवंबर को वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर इस भर्ती की सूचना दी गई थी। नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी (एसीआईओ) ग्रेड- II के 995 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। अभ्यर्थी द्वारा भर्ती के लिए अंतिम तिथि 15 दिसंबर, 2023 रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट के जरिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इंटेलिजेंस ब्यूरो के इन पदों पर निकली भर्ती

1. यूआर: 377

2. ईडब्ल्यूएस: 129

3. ओबीसी: 222

4. एससी: 134

5. एसटी: 133

कुल: 995

शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

आईबी एसीआईओ भर्ती 2023 अधिसूचना के मुताबिक अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी अनिवार्य है।आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को केंद्रीय गृह मंत्रालय की वेबसाइट https://www.mha.gov.in/ पर जाकर आवेदन प्रक्रिया शुरू करनी होगी। वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के स्टेप्स को ध्यान में रखते हुए ही अभ्यर्थी आवेदन पत्र भरें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top