Jobs

उत्तराखंड के इस जिले मे होमगार्ड पदों पर भर्ती शुरू

Home Guard Recruitment
Ad

Home Guard Recruitment | Udham Singh Nagar | Rudrapur News | Uttarakhand Jobs | Home Guard Bharti | Government Job | Recruitment 2026: ऊधमसिंह नगर के युवाओं के लिए होमगार्ड में भर्ती का सुनहरा मौका आया है। जिला कमांडेंट होमगार्ड्स कार्यालय की ओर से पुरुष होमगार्ड स्वयंसेवकों के 76 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है।

इच्छुक अभ्यर्थी 22 मई 2026 की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जिला कमांडेंट कार्यालय, रुद्रपुर में स्वयं या डाक के माध्यम से जमा किए जा सकते हैं। भर्ती की जानकारी मिलते ही सोमवार को कार्यालय में बड़ी संख्या में युवाओं की भीड़ देखने को मिली।

Pratima ने बताया कि कुल 76 पदों में 69 पद अनारक्षित और 7 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा भूतपूर्व सैनिकों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों, अनाथ बच्चों और राज्य आंदोलनकारियों को नियमानुसार आरक्षण का लाभ मिलेगा।

भर्ती के लिए अभ्यर्थी का हाईस्कूल पास होना जरूरी है। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का ऊधमसिंह नगर का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया में शारीरिक माप-तौल और शारीरिक दक्षता परीक्षा शामिल होगी।

सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई 165 सेंटीमीटर रखी गई है। शारीरिक परीक्षा में दो किलोमीटर दौड़, क्रिकेट बॉल थ्रो और लंबी कूद के आधार पर अंक दिए जाएंगे। इसके अलावा एनसीसी, खेल उपलब्धियों और ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अतिरिक्त अंक भी मिलेंगे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top