Jobs

HCL में बिना परीक्षा भर्ती, सिर्फ इंटरव्यू से होगा चयन

Ad

HCL Recruitment : Hindustan Copper Jobs : Executive Vacancy 2026 : PSU Jobs : Mining Engineer Jobs : Manager Vacancy : Apply Online : भारत सरकार के अधीन ‘मिनीरत्न श्रेणी-I’ सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) ने वर्ष 2025-26 के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती के तहत विभिन्न कार्यकारी (Executive) पदों पर कुल 70 रिक्तियां भरी जाएंगी।

कंपनी ने माइनिंग, इंजीनियरिंग, फाइनेंस, एचआर समेत कई विभागों में योग्य भारतीय उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।

देशभर में होगी भर्ती प्रक्रिया

हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड भारत की प्रमुख कॉपर उत्पादक कंपनियों में से एक है। यह कंपनी खनन से लेकर धातु उत्पादन तक के कार्यों में शामिल है।

भर्ती प्रक्रिया अखिल भारतीय स्तर पर होगी और चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति भारत या विदेश में कंपनी की किसी भी यूनिट में की जा सकती है।

तीन ग्रेड में होगी भर्ती

इस भर्ती में पदों को तीन ग्रेड में बांटा गया है….

* E2 ग्रेड: डिप्टी मैनेजर – 38 पद

* E3 ग्रेड: मैनेजर – 16 पद

* E4 ग्रेड: सीनियर मैनेजर – 16 पद

सबसे ज्यादा पद माइनिंग सेक्टर में रखे गए हैं।

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में B.E./B.Tech, एमबीबीएस, CA/ICWA या पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होना जरूरी है।

* E4 (सीनियर मैनेजर): अधिकतम आयु 47 वर्ष, कम से कम 9 वर्ष अनुभव

* E3 (मैनेजर): अधिकतम आयु 42 वर्ष, कम से कम 6 वर्ष अनुभव

* E2 (डिप्टी मैनेजर): अधिकतम आयु 40 वर्ष, कम से कम 3 वर्ष अनुभव

आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी

SC/ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष और PwD को 10 से 15 वर्ष तक छूट मिलेगी।

सैलरी और सुविधाएं

चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन के साथ IDA, भत्ते और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।

* E4: 70,000 से 2,00,000 (वार्षिक CTC लगभग 24.64 लाख)

* E3: 60,000 से 1,80,000 (वार्षिक CTC लगभग 21.20 लाख)

* E2: 50,000 से 1,60,000 (वार्षिक CTC लगभग 17.76 लाख)

चयन प्रक्रिया

चयन पूरी तरह व्यक्तिगत साक्षात्कार (Interview) के आधार पर होगा…जिसका वेटेज 100% रखा गया है।

यदि आवेदन अधिक आते हैं तो उम्मीदवारों को 1:5 के अनुपात में शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अतिरिक्त अनुभव और उच्च योग्यता वालों को वरीयता मिलेगी।

आवेदन शुल्क और नियम

* सामान्य / OBC / EWS: 500

* SC/ST/PwBD/आंतरिक उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं

चयनित उम्मीदवारों को कम से कम 3 साल सेवा देनी होगी। समय से पहले नौकरी छोड़ने पर 3 लाख का बॉन्ड देना होगा।

आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार Hindustan Copper Limited की आधिकारिक वेबसाइट hindustancopper.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के दौरान फोटो, सिग्नेचर और सभी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

कंपनी ने सलाह दी है कि आवेदन से पहले नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें ताकि किसी गलती से बचा जा सके।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top