Jobs

PNB में निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

PNB SO Recruitment 2026
Ad

PNB SO Recruitment 2026 | Bank Jobs | Specialist Officer Vacancy | Engineering Jobs | Job Alert : बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। Punjab National Bank ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस भर्ती के तहत सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के कुल 30 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू हो चुकी है…जो 5 मई 2026 तक चलेगी।

पदों का विवरण:
सिविल इंजीनियर – 21 पद
इलेक्ट्रिकल इंजीनियर – 7 पद
मैकेनिकल इंजीनियर – 2 पद

योग्यता:
उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में बीई/बीटेक की डिग्री न्यूनतम 60% अंकों के साथ होनी चाहिए। साथ ही कम से कम एक वर्ष का कार्य अनुभव अनिवार्य है।

आयु सीमा:
न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया:
भर्ती प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू शामिल होंगे। अंतिम चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर किया जाएगा।

वेतन और सुविधाएं:
चयनित उम्मीदवारों को जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I के तहत वेतन मिलेगा…जिसमें महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और चिकित्सा सुविधाएं भी शामिल होंगी।

आवेदन शुल्क:
एससी/एसटी/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 59 रुपये…जबकि अन्य वर्गों के लिए 1180 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

इच्छुक अभ्यर्थी पीएनबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top