Jobs

उत्तराखंड में चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती को लेकर अपडेट, 276 पदों पर होगा चयन !

Ad

Uttarakhand News: Job News: उत्तराखंड स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत चिकित्सा अधिकारियों के बैकलॉग के 276 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.ukmssb.org पर भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

चयन बोर्ड के अनुसार, 28 अप्रैल को साक्षात्कार एवं अभिलेख सत्यापन से संबंधित दिशा-निर्देश वेबसाइट पर प्रकाशित किये जायेंगे। इसके बाद 01 मई को पात्र अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन हेतु प्रवेश पत्र जारी होंगे। वहीं, 07 मई से साक्षात्कार परीक्षा शुरू होगी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के तहत साधारण ग्रेड चिकित्सा अधिकारियों के 276 रिक्त पदों के लिए अधियाचन भेजा गया था। इनमें अनुसूचित जाति के लिए 183 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 06 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 59 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के दिव्यांगजनों के लिए 04 पद तथा अनारक्षित श्रेणी के दिव्यांगजनों के लिए 24 पद शामिल हैं। इन पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

चयन बोर्ड के अधिकारियों ने जानकारी दी कि चारधाम यात्रा एवं शासन के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए भर्ती प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कर चयन परिणाम जारी कर दिया जाएगा।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि 276 नए डॉक्टरों का चयन जल्द पूरा कर लिया जाएगा, जिन्हें चारधाम यात्रा के दौरान और प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार तैनात किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top