Uttarakhand News

मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, 8 जुलाई को उत्तराखंड के इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

Ad

Uttarakhand news: Red alert: Heavy rainfall: उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जगह-जगह घरों और सड़कों पर बारिश का पानी भर रहा है, जिसके चलते लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तो वहीं कई मार्गों पर मलबा आने से मार्ग बंद हो गए हैं। भारी बारिश के चलते कई जगहों पर पुल ढ़ह जाने की खबर लगातार सामने आ रही हैं। रविवार को लगातार हुई बारिश के बाद मौसम विज्ञान केंद्र उत्तराखंड की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में 8 जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। ( Red Alert issued in uttarakhand )

ADVERTISEMENTS Ad

ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 8 जुलाई सोमवार को देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और उत्तरकाशी जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत एवं उधमसिंहनगर के जिलाधिकारियों को भारी बारिश एवं बाढ़ जैसे हालातों के मद्देनजर अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थितियों के दृष्टिगत तैयारियों को पूर्ण रखा जाए। नैनीताल जिले में पिछले 36 घंटे से हो रही भारी बारिश के चलते जिले के 38 मार्ग भी बंद हो गए है। जिससे यातायात बाधित है। तो वहीं लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ( Heavy rainfall in uttarakhand )

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top