Uttarakhand News

उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 7 जिलों के लिए चेतावनी जारी

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने नया अलर्ट दिया है। उत्तराखंड में आने वाले हफ्ते में भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग देहरादून के बाद भारत मौसम विज्ञान केंद्र ने भी अलर्ट जारी किया है। राज्य में 18 जुलाई से 22 जुलाई तक भारी से भारी बारिश का येलो और रेड अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

भारत मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 5 दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने कहा है कि 18 जुलाई को राज्य के नैनीताल ,चंपावत ,बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं कहीं भारी से भारी की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी है। वहीं 19 और 20 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट किया। देहरादून ,पौड़ी ,टिहरी ,नैनीताल ,चंपावत ,उधम सिंह नगर ,हरिद्वार जनपदों में इन दिनों भारी बारिश हो सकती है।

जबकि 21 जुलाई को नैनीताल ,पिथौरागढ़ ,बागेश्वर तथा देहरादून जनपद में भारी बारिश और 22 जुलाई को रुद्रप्रयाग ,बागेश्वर , चमोली में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक राज्य में 18 जुलाई से 22 जुलाई तक मानसून एक्टिव रहेगा तथा कुछ जनपदों में भारी से भारी बारिश की भी आशंका है जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top