Viral

लोकसभा चुनाव में पीली साड़ी वाली रीना द्विवेदी फिर से वायरल,इस बार ब्लैक आउटफीट में नजर आई

Ad

नई दिल्ली: साल 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान एक पीली साड़ी पहने महिला सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। कुछ दिन तो ऐसा लगा कि क्या यह कोई अभिनेत्री हैं, लेकिन नहीं वह एक पोलिंग अफसर थी। उनका नाम रीना द्विवेदी (reena dwivedi) है। एक बार फिर रीना द्विवेदी( reena dwivedi in election) सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। पिछले बार वह पीली साड़ी में वायरल हुई थी और इस बार वह काले आउटफीट पहने नजर आ रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

रीना द्विवेदी की नई तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। रीना द्विवेदी लखनऊ में लोक निर्माण विभाग कार्यालय में क्लर्क पद पर तैनात हैं। लखनऊ की रहने वाली रीना द्विवेदी इस बार राजधानी के मोहनलालगंज विधानसभा के गोसाईगंज बूथ पर काउंटिंग कराएंगी।

मंगलवार को ईवीएम मशीन लेकर चुनावी ड्यूटी में रीना द्विवेदी ब्लैक स्लीवलेस टॉप और ऑफ व्हाइट ट्राउजर में पोलिंग पार्टी के साथ अपनी ड्यूटी पर पहुंची। इस बार उन्होंने सन ग्लॉस लगाए थे। उन्होंने कहा कि पिछली बार पीली साड़ी पहने हुए थी, इस बार थोड़ा चेंज किया, यह बदलाव होते रहना चाहिए।

रीना ने कहा कि वह अपनी ड्यूटी कर रही हैं। हां इस तरह चर्चा में रहने को वह सकारात्मक रूप से लेती हैं। मुझे अपनी तस्वीर के वायरल होने से फर्क नहीं पड़ता है, मुझे वोटिंग करना भी अच्छा लगता है और कराना भी। इस बार मेरी ड्यूटी मोहनलालगंज में लगी है। उन्होंने कहा कि फैशन को फालो करती हूं, मुझे तो हर समय अपडेट रहना भी पसंद है। इस कारण गेटअप भी बदला है। रीना द्विवेदी को नए गेट अप में देखने के बाद वहां पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों के साथ पुलिसकर्मी भी उनके साथ सेल्फी ले रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top