Uttarakhand News

युवाओं के लिए जरूरी सूचना, उत्तराखंड के सभी कॉलेजों में शुरू हुए प्रवेश

Ad

Uttarakhand College Admission: National Education Policy: Samarth Portal Registration:

ADVERTISEMENTS Ad

12वीं पास कर कॉलेज में प्रवेश पाने के लिए प्रतीक्षा कर रहे सभी विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हाँ, प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह पंजीकरण समर्थ पोर्टल पर हो रहे हैं। समर्थ पोर्टल पर सभी छात्र-छात्राएं स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। बता दें कि पंजीकरण करने कि अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है। पंजीकरण पूरे होने के बाद 1 से 20 जून तक विद्यार्थियों की कॉउन्सिलिंग की जाएगी।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति की भूमिका

इस बार यह पंजीकरण राष्ट्रीय शिक्षा नीति के नियमों के अंतर्गत होंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के निर्देशों के अनुसार AI और क्लाउड सम्बंधित तकनीक के साथ इस प्रक्रिया का आरम्भ हुआ। इस बार शासन ने अकादमिक सत्र को नियमित करने और शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की योजना बनाई है। इसके लिए शासन की तरफ से शैक्षिक कैलेंडर भी जारी किया गया है। सभी छात्र समर्थ पोर्टल की अधिकृत वेबसाइट ukadmission.samarth.ac.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।

पंजीकरण करने की प्रकिया

राज्य समर्थ नोडल अधिकारी (उत्तराखंड) डॉo शैलेन्द्र कुमार सिंह ने पंजीकरण के निमित्त जानकारी दी। उन्होंने सभी छात्रों से अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के माध्यम से पंजीकरण करने की बात कही। मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के माध्यम से पंजीकरण करने से छात्रों को अपने फोन पर ही पंजीकरण सम्बंधित सारी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजीकरण पूरा होने पर सभी छात्रों को अपना अंतिम फॉर्म सबमिट करने बाद भविष्य के लिए सुरक्षित रखना है। डॉo शैलेन्द्र ने कहा कि ईमेल के माध्यम से छात्रों का शैक्षिक अकाउंट ओपन किया जाएगा। छात्रों को भविष्य में अपने इसी अकाउंट पर परीक्षा फॉर्म, फीडबैक और डिजिटल अंकतालिका उपलब्ध कराई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top