Nainital-Haldwani News

काठगोदाम से भीमताल तक साइकिल रैली, KMVN ने शुरू किया रजिस्ट्रेशन

Ad

हल्द्वानी: माउंटेन साइकिलिंग करने वाले साइकिलिस्ट तैयार हो जाए। कुमाऊँ मंडल विकास निगम और यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया 19 मार्च को 42 किलोमीटर लम्बी माउंटेन साइकिल रैली का आयोजन कर रहा है। रेस से जुड़ने के लिए इच्छुक आवेदन भी कर सकते हैं। यह रैली काठगोदाम रेलवे स्टेशन से शुरू होगी और भीमताल टीआरसी पर समाप्त। साइकिल रैली के रूट की बात करें तो काठगोदाम रेलवे स्टेशन से कैलाश द्वार रानीबाग, अमृतपुर, भौर्सा, बानना, बासा, जंगलिया गांव, दोबाटी होते हुए पर्यटक आवास गृह भीमताल तक पहुंचेगी। कुमाऊँ मंडल विकास निगम और यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के इस आयोजित में जिला प्रशासन नैनीताल पुलिस, सूचना विभाग और पर्यटन विभाग भी सहयोग कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

कुमाऊँ मंडल विकास निगम के जीएम एपी बाजपेई ने कहा कि माउंटेन साइकिलिंग करने वालों के लिए ये अच्छा मौका है। उन्हें साइकिलिंग के लिए नया ट्रैक मिलेगा और इस रैली का उद्देश्य माउंटेन बाइकिंग, पर्यटन को बढ़ावा, सेफ़ राइडिंग का मैसेज देना है। उन्होंने बताया कि रैली 19 मार्च को सुबह 6:30 काठगोदाम रेलवे स्टेशन से शुरू होगी और भीमताल टीआरसी में समाप्त होगी। इस माउंटेन साइकिल इन रैली में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं। इच्छुक साइकिलिस्ट इस https://tinyurl.com/Shivalik-Trails फार्म को भर कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए 8218604312 और 9811805022 नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top