Dehradun News

देहरादून एयरपोर्ट से पंतनगर और अमृतसर के लिए शुरू होने जा रही है FLIGHTS

Ad

Dehradun to Pantnagar and Amritsar flight detail:- उत्तराखंड से उत्तर भारत के मुख्य शहरों को जाने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। बताते चलें कि कुछ वक्त पहले 6 मार्च से यात्रियों के लंबे सफर को और सुविधाजनक और बेहतरीन बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा जौली ग्रांट एयरपोर्ट हवाई अड्डे देहरादून से बड़े शहर जैसे कि अयोध्या वाराणसी अमृतसर व पंतनगर के लिए हवाई सेवाओं की शुरुआत की गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड सरकार द्वारा यह सेवाएं एयर कनेक्टिविटी योजना के तहत शुरू की गई थी। इस योजना का शुभारंभ देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से किया गया था। लेकिन उस दौरान देहरादून से अयोध्या और पंतनगर से वाराणसी मिलाकर केवल दो ही शहरों के लिए नियमित उड़ाने शुरू हो पाई थी। जबकि देहरादून-पंतनगर और देहरादून- अमृतसर के लिए नियमित फ्लाइट उड़ाने नहीं हो पाई थी और इन शहरों के लिए हवाई उड़ाने शेष रह गई थी।

बताया जा रहा है कि अब विमानन कंपनी एयरलाइंस एआर आने वाले 23 और 26 मई से देहरादून – पंतनगर और देहरादून से अमृतसर के लिए अपनी नियमित उड़ाने शुरू करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुख्यमंत्री द्वारा चारों हवाई सेवाओं का शुभारंभ एक साथ किया गया था, लेकिन इनमें देहरादून से पंतनगर और देहरादून से अमृतसर की हवाई यात्रा की शुरुआत बाद में ही होनी निश्चित थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top