Uttarakhand News

उत्तराखंड में गणतंत्र दिवस: सभी स्कूलों के लिए जारी किया गए निर्देश, तैयार हुआ पूरा टाइम टेबल

Ad

देहरादून: राज्य में शिक्षा विभाग ने गणतंत्र दिवस को आयोजित करने के लिए एसपी जारी की है। महानिदेशक विद्यालय शिक्षा द्वारा झंडारोहण कार्यक्रम प्रातः 9:30 बजे तक पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सभी स्कूलों के शिक्षक कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से प्रतिभाग किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

SOP को ध्यान से पढ़ें

(क) गणतंत्र दिवस झण्डारोहण कार्यक्रम प्रातः 9:30 तक पूर्ण हो जाना चाहिए। (ख) कोविड संक्रमण के दृष्टिगत झण्डा फहराने का कार्यक्रम आभासी या भौतिक रूप से आयोजित किया जा सकता है। (ग) सभी स्कूलों के शिक्षक / कर्मचारी अनिवार्यतः प्रतिभाग करेंगे। (घ) राष्ट्रीय युद्ध स्मारक विषयक जानकारी प्रसारित / प्रचारित करने के लिए उक्त विषयक वीडियो आदि का उपयोग किया जा सकता है।

(ii) अन्य कार्यक्रम जो आजादी का अमृत महोत्सव के आलोक में 05 विषयों पर जैसे वाद-विवाद, नाटक, निबंध लेखन, प्रोजेक्ट गणतंत्र दिवस से पूर्व आयोजित कर पुरस्कार 26 जनवरी, 2023 को वितरित किये जा सकते हैं। (ii) भारत के स्वतंत्रता संग्राम वीरता पुरस्कार, देश की सशस्त्र सेनाओं द्वारा प्राप्त विजय विषयों पर प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top