National News

मुंबई पुलिस का दावा,TRP के हेरफेर में रिपब्लिक टीवी शामिल, दो अन्य गिरफ्तार

Ad

मुंबई: कुछ देर पहले मुंबई पुलिस ने भारतीय मीडिया को लेकर ऐसा दावा किया है जो शायद ही पहले हुआ हो।टीआरपी की ‘हेरफेर’ को लेकर रिपब्लिक टीवी सहित तीन चैनल के नाम सामने आ रही है। इसकी जांच भी शुरू कर दी है। मुंबई के पुलिस कमिश्‍नर परमवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, अदालत में पेश किया गया और मुंबई पुलिस को उनकी हिरासत मिल गई।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने कहा कि मराठी चैनल Fakt मराठी और बॉक्स सिनेमा के मालिकों को गिरफ्तार किया गया है। आईपीसी की धारा 409 और 420 के तहत गिरफ्तारियां की गईं। उन्‍होंने बताया कि रिपब्लिक टीवी के अधिकारियों को इस मामले में आज या कल तलब किया जाएगा। मुंबई पुलिस के प्रमुख ने कहा कि चैनलों के बैंक अकाउंट्स की भी जांच की जाएगी, हम ये भी देख रहे हैं जो फर्जी TRP से विज्ञापन मिले थे वो पैसा अपराध का हिस्सा माना जायेगा या नही…

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:चैकिंग के दौरान सीपीयू जवान ने रोकी एसपी की कार, कागज मांगे

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में लौटा क्रिकेट, 16 अक्टूबर से ट्रायल, सुरक्षा के लिए बायो बबल लागू

बता दें कि एजेंसी BARC एजेंसी TRP को मेजर करने का काम करती है। BARC ने ये काम एक हंसा नाम की एजेंसी को दिया है। उन्‍होंने बताया कि फर्जी टीआरपी का एक नया रैकेट पकड़ा गया है। मुम्बई में तकरीबन 2000 बैरोमीटर लगाए गए हैं। हंसा के कुछ पूर्व कर्मचारियों ने किसी चैनल से पैसा लेकर दर्शक को उस विशेष चैनल को देखे जाने सौदा किया था, जो व्‍यक्ति पकड़े गए हैं उनके पास से 20 लाख रुपये जब्‍त किए गए हैं, बाकी की तलाश की चल रही है। पुलिस के अनुसार, BARC ने जो अपनी रिपोर्ट सौंपी है उसमे रिपब्लिक भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में सभी सार्वजनिक वाहनों का तीन महीने का मोटर व्हीकल टैक्स माफ

यह भी पढ़ें: नैनीताल में Online फ्रॉड,पर्यटक के उड़ाए 86 हजार रुपए, ये गलती आप मत करना

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top