National News

Breaking news- दाऊद इब्राहिम का भतीजा रिजवान मुंबई एयरपोर्ट से हुआ गिरफ्तार

Ad

नई दिल्लीः अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहम के खिलाफ जांच में जुटी मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है और देश छोड़कर भागने की फिराक में मुंबई एयरपोर्ट से दाऊद के भतीजे को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने रिजवान को गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

रिजवान अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के छोटे भाई इकबाल कासकर का बेटा है। इकबाल कासकर पहले से ही पुलिस की हिरासत में है। बता दें कि रिजवान को उस समय मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है, जब बुधवार रात वह देश छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था।

बता दें कि हाल ही में दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील के खिलाफ जांच करते हुए मुंबई पुलिस ने अफरोज वडारिया उर्फ अहमद रजा को गिरफ्तार किया था। मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक वडारिया के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया था, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया था।

अधिकारियों ने बताया था कि वह छोटा शकील का करीबी सहयोगी था और दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील की सलाह पर हवाला लेनदेन का काम करता था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top