Chamoli News

चमोली टनल में रेस्क्यू जारी, मिला एक और शव; जानिए अब तक का पूरा अपडेट

Ad

Chamoli Tunnel Accident | Rescue Operation | Peepalkoti Tunnel : मायापुर में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद शनिवार को भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। अभियान के दौरान एक और लापता श्रमिक का शव बरामद किया गया। इसके बाद हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। वहीं दो श्रमिकों की तलाश अभी जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad

पीपलकोटी चौकी प्रभारी लक्ष्मीकांत बिजलवाण ने कहा कि बरामद शव की पहचान देवनाथ पुत्र धनसु राम बघेल, निवासी दहीगोंडा, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है।

टनल के अंदर पानी भरा होने के कारण रेस्क्यू टीमों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी निकालने के लिए सक्शन पंप समेत अन्य उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है। पानी का स्तर कम होने के बाद टीमों के लिए टनल के अंदर पहुंचना आसान होने की उम्मीद है।

लापता दो अन्य मजदूरों की तलाश में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, जिला प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें लगातार काम कर रही हैं। टनल के संभावित हिस्सों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

हादसे में अब तक 8 मजदूरों की मौत हुई है। इनमें उत्तर प्रदेश के 3, उत्तराखंड के 2 और छत्तीसगढ़ के 3 मजदूर शामिल हैं। वहीं 12 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। इनमें 11 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है…जबकि एक मजदूर को मामूली चोट के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

रेस्क्यू टीमों का पूरा ध्यान अब टनल के अंदर फंसे दो मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने पर है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top