Uttarakhand News

उत्तराखंड की रेशमा ने पहली रेस में तोड़ दिया 7 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड,गोल्ड पर जमाया कब्जा

Ad

देहरादून: खेल के मैदान से उत्तराखंड के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राज्य की बेटी ने अपनी प्रतिभा से राज्य का नाम पूरे देश में रोशन किया है। नाम एक बार फिर रोशन हुआ है। देवभूमि की रेशमा पटेल ने दस हजार मीटर वॉक रेस में नेशनल रिकॉर्ड बना दिया है। रेश्मा ने यह रिकॉर्ड भोपाल में चल रही नेशनल प्रतियोगिता में बनाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने अंडर-20 बालिका वर्ग में 48 मिनट 25.90 सेकेंड में अपनी रेस पूरी कर रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। उन्होंने प्रियंका गोस्वामी के 2014 के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ा। 16 साल की रेशमा ने अपनी पहली दौड़ में रिकॉर्ड बनाने के साथ गोल्ड मेडल पर भी कब्जा जमाया। रेशमा की कामयाबी के बाद पूरे राज्य में खुशी का माहौल है। रेशमा ने कोच और भाई को अपनी कामयाबी का श्रेय दिया है।

बता दें कि भोपाल में आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में पौड़ी की अंकिता ध्य़ानी ने भी दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए। रेशमा की कामयाबी ने खुशी को दोगुना कर दिया है। इसके अलावा बुधवार का दिन भी उत्तराखंड के लिए अच्छा रहा है। चमोली के परमजीत बिष्ट ने दस हजार मीटर वॉक रेस में तीसरा स्थान हासिल किया। खेल के मैदान पर उत्तराखंड के युवा लगातार नाम रोशन कर रहे हैं जो बताता है कि आने वाला कल शानदार रहने वाला है। इसके अलावा खेल युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाता है और यह चीजें उन्हें आगे चलकर मदद करती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top