Nainital-Haldwani News

नैनीताल: सरकारी जमीन को कब्जाने की कोशिश हुई नाकाम, प्रशासन ने चलाया JCB

Ad

रामनगर: नैनीताल जिले में अवैध निर्माणों पर प्रशासन की नजर है और जेसीबी अपना काम लगातार कर रही है। नैनीताल व हल्द्वानी के रामनगर क्षेत्र में भी कार्रवाई का सिलसिला जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर के छोई में उत्तर प्रदेश निवासी व्यक्ति ( रिजॉर्ट मालिक) द्वारा सरकारी जमीन पर दीवार बनाई जा रही थी। सूचना पर प्रशासन की मौके पर पहुंची और सरकारी जमीन पर बन रही दीवार को गिरा दिया। प्रशासन की टीम ने रिजॉर्ट मालिक को हिदायत भी दी है कि वह भविष्य में ऐसा नहीं करें।

नायब तहसीलदार दयाल चंद्र मिश्रा ने जानकारी दी कि मुरादाबाद निवासी सौरभ अग्रवाल द्वारा छोई में रिजॉर्ट बनाया जा रहा था। रिजॉर्ट की दीवार सरकारी जमीन पर बन रही थी। शुक्रवार को टीम द्वारा दीवार को गिरा दिया गया है। इस मौके पर तहसीलदार विपिन चंद्र पंत, राजस्व उपनिरीक्षक ताराचंद्र घिल्डियाल मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top