Udham Singh Nagar News

अजब गजब, चिकन के पकोड़े खा रहे युवकों पर दुकान मालिक ने चाकू से किया वार, 25 टांके आए

File Photo
Ad

रुद्रपुर: बगवाड़ा क्षेत्र से गंभीर मामला सामने आया है। जहां पर एक दुकान में दो युवक चिकन के पकोड़े खाने पहुंचे थे। इस दौरान दुकान मालिक के बेटे ने युवकों के साथ गाली गलौज की और उसके बाद दोनों में मारपीट हो गई। जिसके बाद पकोड़े खा रहे दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला किया गया। जिसके बाद एक व्यक्ति के हाथ में 25 टांके आए हैं। इस मामले में दो लोगों पर केस दर्ज हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार किच्छा रोड बगवाड़ा के रहने वाले विजय कुमार पुत्र किशन पाल नन्हू राम और मोहित बीती रात उमेश की दुकान में चिकन के पकोड़े खाने गए थे। तभी दुकान स्वामी उमेश के पुत्र शेखर और रिश्तेदार प्रदीप ने वहां पहुंचकर उनके साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया। जब युवकों ने विरोध किया तो शेखर चाकू निकाल कर ले आया।

इस चाकू से उसने नन्हू के चेहरे पर वार कर दिया। जिससे उसके चेहरे पर गहरा घाव हो गया। इसके बाद मोहित के हाथ में भी चाकू से वार किया। जब शोर शराबा हुआ तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी तरह मामले को ठंडा कर नन्हू और मोहित को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जहां मोहित के हाथ में 25 टांके आए हैं। एसएसआई सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि शेखर और प्रदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top