Election Talks

हाई प्रोफाइल हुई लालकुआं सीट,हरदा के लिए गलियों में घूम-घूमकर एक्ट्रेस रिमी सेन ने मांगे वोट

Ad

लालकुआं: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के मतदान में केवल एक हफ्ता बचा है। लालकुआं सीट पर सभी की नजर है। पूर्व सीएम हरीश रावत कांग्रेस के प्रत्याशी हैं तो वही सत्ता पर काबिज भाजपा भी पूरी जान झोंक रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

विधानसभा में स्टार प्रचारक और सेलिब्रिटी का आने का दौर भी शुरू हो गया है। सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के प्रचार में राजीव नगर बंगाली कॉलोनी एवं नगीना कॉलोनी में हिंदी सिनेमा जगत की प्रसिद्ध अभिनेत्री रिमी सेन ने डोर टू डोर प्रचार किया। कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश रावत के लिए वोट की अपील की।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीवन कबड़वाल के साथ कई मोहल्लों में वोट मांगने पहुंचे अदाकारा रिमी सेन ने हरीश रावत के पक्ष में माहौल बनाने का पूरा प्रयास किया। एक्टर को अपनी गलियों में देख लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई उनके साथ सेल्फी खींच आने के लिए आतुर दिखाई दिया। भाजपा ने डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट को इस सीट पर उतारा है। कुछ दिन पहले भोजपुरी एक्टर व संगीतकार मनोज तिवारी भी भाजपा का प्रचार करने पहुंचे थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top