Nainital-Haldwani News

खुशखबरी:हल्द्वानी बिरला स्कूल की रिनिषा लोहनी ने स्टेट चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल

Ad

हल्द्वानी: ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर में आयोजित हुई सिकाई इंटर स्टेट कराटे चैम्पियनशिप 2021 में हल्द्वानी कुसुमखेड़ा निवासी रिनिषा लोहनी ने रजत पदक हासिल किया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन इंडिया ऑर्गनाइज़ेशन के अधीन संस्था द्वारा कराया गया था।रिनिषा लोहनी आर्यमान विक्रम बिरला स्कूल की छात्रा हैं और कक्षा 5वीं में पढ़ती है।

ADVERTISEMENTS Ad

रिनिषा लोहनी ने सब जूनियर वर्ग में कोच विनोद लखेड़ा के मार्गदर्शन से रजत पदक प्राप्त किया। रिनिषा के पिता नवीन लोहनी उत्तराखंड परिवहन निगम के मंडलीय कार्यालय में कार्यालय सहायक द्वितीय के पद में कार्यरत है। इस उपलब्धि पर कर्मचारी संगठनों के साथ समाज सेवी संगठन, खिलाड़ियों ने उन्हें बेटी की कामयाबी पर बधाई प्रेषित की। इसके अलावा सभी ने रिनिषा आगे भी प्रदर्शन कर देश व राज्य का नाम रोशन करेगी।

रिनिषा लोहनी के प्रदर्शन पर स्कूल प्रबंधन ,कांग्रेस नेता सुमित ह्रदेयश,उत्तराँचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै महामंत्री अशोक चौधरी,क्षेत्रीय मंत्री हरीश जोशी,ललित प्रसाद,सुनील बिष्ट, सुरेश चंद,दयाल जोशी,एल डी पालीवाल,डी एल साह ने बधाई

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top