Nainital-Haldwani News

लॉर्ड्स में उत्तराखंड के ऋषभ ने रचा इतिहास, सबसे तेज एक हजार रन बनाए

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड निवासी युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत क्रिकेट के मैदान पर लगातार बड़ा काम कर रहे हैं। शायद ही कोई मैच हो जब भारतीय टीम के इस बल्लेबाज की बात नहीं होती है। पंत का गेम भी पिछले कुछ वक्त से अच्छा होता जा रहा है। बल्लेबाजी के अलावा वह शानदार विकेटकीपर बनने की तरफ निकल पड़े हैं। लॉर्ड्स में भारत मे इंग्लैंड को 151 रनों से हराया और पांच मुकाबलों की सीरीज़ में 1-0 की बढ़त हासिल की है। इस मुकाबले में पंत ने एक और रिकॉर्ड को अपने नाम किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड सरकार ने हटाया पूर्वी पाकिस्तान शब्द,कैबिनेट के फैसलों पर डाले नजर

फ्री बिजली: उत्तराखंड आप नेता अजय कोठियाल ने भाजपा व कांग्रेस को दी खुली चुनौती

लार्ड्स में पंत ने विदेशी धरती पर हजार टेस्ट रन पूरे किए। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले सबसे तेज विकेटकीपर बल्लेबाज बने हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया। लॉड्स में पंत ने 37 और दूसरी पारी में 22 रन बनाए। इसके साथ ही वह विदेशी धरती पर हजार टेस्ट रन बनाने वाले तीसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बने। इससे पहले दिग्गज फारुख इंजीनियर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने ऐसा किया था। पंत ने इन दोनों से कम मैच खेलकर इस मुकाम को हासिल किया है।

पूत के पांव पालने में दिख जाते हैं…पवनदीप राजन ने दो साल की उम्र में किया था पहला कारनामा

यात्रियों को करना पड़ेगा इंतजार, पिथौरागढ़ से शुरू होने वाली हवाई सेवा को लगा झटका

भारत के लिए पंत अब तक 23 टेस्ट मैच चुके हैं। उनके नाम 1487 रन हैं जिसमें से 1025 भारत के बाहर खेलते हुए आए हैं। 29 पारी में विदेशी धरती पर हजार टेस्ट रन बनाकर ऋषभ ने धोनी को पीछे छोड़ा। पूर्व कप्तान ने 32 टेस्ट पारी में ऐसा किया था। वहीं फारुख इंजीनियर ने 33 टेस्ट पारियों में विदेशी धरती पर हजार रन बनाए थे।  

उत्तराखंड के 12वीं के छात्रों के लिए खास ऑफर, पवन नाम है तो फ्री में मिलेगी ऑनलाइन कोचिंग

जन्मदिन मनाने नोएडा से नैनीताल पहुंची महिला का होटल के कमरे में मिला शव, साथी फरार

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top