Uttarakhand News

ऋषभ पंत के कोच का बयान, नाराज होकर बोले मिलने पर डांट लगाउंगा…

Ad

देहरादून: देवभूमि के लाल और भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत ने छोटी सी उम्र में ही अपने खेल के माध्यम से जो फैन फॉलोविंग पाई है, उसका कोई जवाब नहीं है। यही कारण है कि ऋषभ को देखने की होड़ उनके फैंस में खूब लगी हुई है। फैंस को ऋषभ की वापसी की भी चिंता है।

ADVERTISEMENTS Ad

लाजमी है कि इतने भयानक हादसे के बाद ऋषभ के करियर को कहीं ना कहीं झटका तो बड़ा लगा है। ऋषभ के शुरुआती दिनों के कोच ने तो विकेटकीपर बल्लेबाज की डांट लगाने का प्लान भी बना लिया है। ऋषभ के प्रारंभिक कोच अवतार सिंह चौधरी उनके स्वास्थ्य के साथ ही करियर को लेकर भी चितिंत हैं।

अवतार सिंह का मानना है कि ऋषभ के पीछे दो-तीन विकेटकीपर तैयार बैठे हैं। ऐसे में गलती करना भारी पड़ सकता है। उन्होंने ऋषभ के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना तो की मगर इसी दौरान गुस्सा भी जाहिर किया। उन्होंने कहा कि वह ऋषभ को डांट भी लगाना चाहते हैं।

कोच का कहना था कि ड्राइवर होने के बावजूद वो खुद गाड़ी चलाकर आना सुरक्षित नहीं था। अवतार सिंह ने कहा कि जब वह ऋषभ से मिलेंगे तो सलाह देंगे कि तेज गति में गाड़ी नहीं चलाए और थोड़ौ मैच्योर हो जाए। इसमें कोई दोराय नहीं कि कई भारतीय एक्सपर्ट्स ऋषभ में भारत का भविष्य कप्तान देखते हैं और यही चाह उनके कोच की भी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top