Dehradun News

ऋषभ पंत को लेकर बड़ी खबर, देहरादून से मुंबई एयरलिफ्ट किया जाएगा!

Ad

देहरादून: कार हादसे में घायल हुए भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की हालत पहले से बेहतर है। अब रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें मुंबई ले जाया जा सकता है। जिसके लिए बीसीसीआई ने भी सहमति दे दी है। माना जा रहा है कि उनका आगे का इलाज बीसीसीआई की देखरेख में होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

बताया जा रहा है कि उनके शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द व सूजन अभी बनी हुई है। जिसके लिए उन्हें पेन मैनेजमेंट थेरेपी दी जा रही है। लिगामेंट इंजरी के लिए हर कोई चिंतित है। जिसके उपचार के लिए उन्हें मुंबई ले जाया जाएगा। डीडीसीए निदेशक श्याम शर्मा ने जानकारी दी है।

उन्होंने कहा है कि क्रिकेटर ऋषभ पंत को आगे के इलाज के लिए आज मुंबई के लीलावती अस्‍पताल में स्थानांतरित किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए बीसीसीआइ ने इसके लिए सहमति दे दी। ये भी कयास हैं कि अगर सर्जरी होनी होगी तो ब्रिटेन या अमेरिका में की जाएगी। इसपर फैसला बाद में होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top