Uttarakhand News

IPL में होगी ऋषभ पंत की वापसी! चोट के बाद पहली बार आएंगे नजर

Ad

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग की शुरूआत तो कुछ दिनों पहले से ही हो चुकी है। लेकिन हर कोई भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant missing IPL 2023) को याद कर रहा है। भारतीय फैंस औऱ खासकर दिल्ली कैपिटल्स के फैंस ऋषभ (Delhi Capitals Rishabh Pant) के प्रति लगातार अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं। हादसे में घायल हुए दिल्ली के नियमित कप्तान ऋषभ अब चोट के बाद पहली बार मैदान पर दिख सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

रिपोर्ट्स में इस बात की लगातार चर्चा हो रही है कि गुजरात (Gujarat Titans Vs Delhi Capitals Rishabh Pant) के खिलाफ होने वाले मैच में ऋषभ जरूर आएंगे। यह भी संभव है कि वो कुछ देर तक टीम के साथ डगआउट में भी बैठें। गौरतलब है कि दिल्ली इस सीजन का दूसरा मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी और यह दिल्ली के होम ग्राउंड पर उनका पहला मैच होगा। इसलिए भी ऋषभ के आने की संभावनाएं काफी अधिक हैं।

बता दें कि मुकाबला आज शाम यानी मंगलवार को साढ़े सात बजे से खेला जाना है। रिपोर्ट्स की मानें तो अगर फ्रेंचाइजी बीसीसीआई (BCCI Permission Rishabh Pant) की भ्रष्टाचार रोधी और सुरक्षा इकाई (एसीएसयू) से जरूरी अनुमति हासिल कर लेती है तो वह डग आउट में भी बैठ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक वह निश्चित रूप से टीम के मालिक के बॉक्स में होंगे। याद दिला दें कि विगत दिसंबर (Uttarakhand Rishabh Pant Car Accident IPL) में कार दुर्घटना की वजह से वह प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर हो गए थे। फिलहाल उनका रिहैबिलिटेशन जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top