Sports News

खुशखबरी: ऋषभ पंत की हो गई वापसी, फैंस को खुद दी है जानकारी

Ad

देहरादून: भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। दिसंबर में हुए कार हादसे में लगी चोटों से उबर रहे ऋषभ पंत हादसे के बाद पहली बार ठीक रूप से दिखाई दिए हैं। ऋषभ पंत ने अपने पैरों पर चलते हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर डाली है।

ADVERTISEMENTS Ad

ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें डाली हैं। इन तस्वीरों में ऋषभ चलते हुए दिख रहे हैं। हालांकि, इस दौरान उनके हाथों में बैसाखी है, जिसके सहारे वो चल रहे हैं। एक पैर पर पट्टी भी बंधी हुई है। इसके साथ उन्होंने लिखा है कि, “एक कदम आगे, एक कदम मजबूत, एक कदम बेहतर।” ऋषभ पंत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लूडो खेलते हुए तस्वीर शेयर की और लिखा कि, आप बताएं मैं और क्या कर सकता हूं।

गौरतलब है कि सड़क दुर्घटना के बाद ऋषभ के एक पैर के घुटने में चोट लगने की पुष्टि हुई थी। ऋषभ के फैंस ही नहीं पूरी दुनिया के फैंस उनसे क्रिकेट के मैदान पर मिस कर रहे हैं। नागपुर में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। सभी का मानना है कि भारतीय टीम को ऋषभ पंत की कमी सीरीज में खलने वाली है। मगर जो भी हो, ऋषभ ने अपनी ये तस्वीर डालकर फैंस को खुश कर दिया है। हम भी उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top