Sports News

साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए उत्तराखंड के ऋषभ पंत होंगे टीम इंडिया के कप्तान

Ad

हरिद्वार: क्रिकेट के मैदान से उत्तराखंड के लिए अबतक की सबसे बड़ी खबर आ रही है। प्रदेश से निकलकर भारतीय टीम के स्टार बनने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम इंडिया का कप्तान बना दिया गया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार से शुरू से हो रहे पांच मैचों की टी-20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को नया कप्तान मिला है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि रोहित शर्मा, बमराह और कोहली को पहले ही इस सीरीज के लिए आराम दिया गया था। जिसके बाद केएल राहुल को कप्तानी सौंपी गई थी। लेकिन अब वह चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए हैं। राहुल के अलावा कुलदीप यादव भी चोटिल हो गए हैं। इसलिए अब उपकप्तान ऋषभ पंत को टीम की कमान सौंपी गई है। जबकि हार्दिक पांड्या को उपकप्तान बनाया गया है।

गौरतलब है कि राहुल को दाहिनी ग्रोइन चोट लगी है। वहीं कुलदीप के दाहिने हाथ में चोट लग गई थी। पहला मैच गुरुवार को होना है। बीसीसीआई ने आधिकारिक रूप से बयान जारी कर कहा है कि फिलहाल घायल खिलाड़ियों की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया जाएगा। हो न हो, लेकिन उत्तराखंड के लिए ये पल बेहद गौरवशाली है। पहाड़ के ऋषभ पंत को देश का कप्तान बनाया गया है। हम सभी की शुभकामनाएं ऋषभ के साथ रहने वाली हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top