Sports News

ऋषभ पंत ने साथी खिलाड़ी से कहा… भाई पहले में उत्तराखंडी हूं- वीडियो

Ad

Rishabh Pant: Video: IPL: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स पर सभी की नजर है, क्योंकि करीब डेढ़ साल बाद ऋषभ पंत क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। ऋषभ पंत भारतीय टीम के लिए भी कई बड़ी पारियां खेल चुके हैं और इसलिए उन्हें टीम का अहम सदस्य माना जाता है। उनका अच्छा प्रदर्शन भारतीय टीम को मजबूती देगा क्योंकि आईपीएल के बाद t20 विश्व कप भी खेला जाना है। ऐसे में पंत के प्रदर्शन और उनकी फिटनेस पर चयनकर्ताओं की भी नजर रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

ऋषभ पंत उन खिलाड़ियों में है जिनके बारे में जानने के लिए फैंस उत्सुक रहते हैं। दिल्ली कैपिटल्स भले ही सीजन का अपना पहला मुकाबला हार गई हो लेकिन उसके फैंस ऋषभ पर अभी भी भरोसा करते हैं। दिल्ली कैपिटल्स को अपना दूसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है। उससे पहले ऋषभ पंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऋषभ राजस्थान के खिलाडियों के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं। इसी बीच एक खिलाड़ी कहता है कि वो राजस्थानी हैं लेकिन ऋषभ उन्हें तुरंत टोकते हैं और बोलते हैं कि पहले वह उत्तराखंडी है।

दरअसल, ऋषभ पंत ने जब क्रिकेट खेलना शुरू किया था तो उत्तराखंड को बीसीसीआई की मान्यता प्राप्त नहीं थी जिस वजह से खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में शिरकत करने के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर होना पड़ता था। ऋषभ ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत राजस्थान से ही की है और इसी वजह से कई लोग उन्हें राजस्थानी भी समझते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top