Sports News

जल्द वापसी करेंगे ऋषभ पंत, अब स्वीमिंग पूल में आए नजर और फैंस का दिल खुश कर दिया

Ad

हल्द्वानी: साल के अंत में सड़क हादसे में घायल हुए ऋषभ पंत तेजी से रिकवर हो रहे हैं और जल्द मैदान पर उतरेंगे। ऋषभ पंत अपना फिटनेस को लेकर कुछ ना कुछ अपडेट सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस को देते हैं। हॉस्पिटल से छुट्टी मिलने के बाद से वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस के बीच रह रहे हैं। ऋषभ ने अब एक वीडियो साझा किया और वह स्वीमिंग पूल में हैं।उन्होंने बुधवार को एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे स्विमिंग पूल के अंदर पानी में चलते नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में एक स्टिक है। पंत ने पोस्ट में लिखा- ‘छोटी-बड़ी हर चीज के लिए आभारी हूं।

ADVERTISEMENTS Ad

ऋषभ पंत चोट के चलते आईपीएल से बाहर हो गए हैं। वहीं वो विश्वकप खेलेंगे या नहीं इसको लेकर भी संशय बना हुआ है। ऋषभ पंत ने छोटे से करियर में भारत को कई बड़े मैच जिताए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में फैंस ने उनकी बल्लेबाजी को काफी मिस किया।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अधिकतर बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझते नजर आए। टेस्ट सीरीज़ के दौरान कॉमेंटेंटर भी बोलते नजर आए कि ऋषभ पंत अगर इन पिचों पर बल्लेबाजी करते तो वह कुछ अलग नाजार होता। भारत को साल 2020-2021 में संपन्न हुई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में जीत हासिल हुई थी और ऑस्ट्रेलिया में इस सीरीज़ जीत के नायक ऋषभ पंत थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top