Sports News

दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, कप्तान ऋषभ पंत हुए सस्पेंड

Ad

Sports news: Rishab pant: IPL 2024: क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2024 में एक बहुत बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर धीमी ओवर गति के कारण एक मैच का बैन लगा दिया गया है और साथ ही 30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। दिल्ली को अपना अगला मैच 12 मई को बेंगलुरू में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ खेलना है और इस मैच में टीम कप्तान ऋषभ पंत के बिना ही उतरेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

30 लाख का जुर्माना भी लगाया गया

दिल्ली ने सात मई को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स को 20 रनों से हराया था और इस मैच में पंत को धीमी ओवर गति का दोषी पाया गया था। दिल्ली ने पूरे 20 ओवर फेंकने के लिए तय समय से 10 मिनट ज्यादा लिए थे। ये पहली बार नहीं है जब दिल्ली की टीम ने ऐसा करा हो। ये तीसरी बार है जब दिल्ली नेे धीमी ओवर गति की है। और इसी के चलते टीम के कप्तान पंत को एक मैच के लिए सस्पेंड किया गया है। और साथ ही उनपर 30 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। पंत के साथ टीम के अन्य खिलाड़ियों पर भी जुर्माना लगने की बात बताई जा रही है।

दिल्ली कैपिटल्स ने मैच रैफरी के खिलाफ की अपील

दिल्ली कैपिटल्स ने मैच रैफरी के खिलाफ अपील भी की थी। दिल्ली की अपील को बीसीसीआई के लोकपाल के पास भेजा गया था। लोकपाल ने सुनवाई की और कहा कि मैच रैफरी का फैसला ही अंतिम फैसला है। बता दें कि दिल्ली की टीम प्लेऑफ की रेस में शामिल है और आईपीएल में बने रहने के लिए उन्हें अपने दोनों मैचों को जीतना है। लेकिन पंत के न होने से टीम को एक बड़ा झटका लगा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top