Sports News

मैदान पर हुई ऋषभ पंत की वापसी, दिलीप ट्रॉफी के मैच में देखकर फैंस हो गए HAPPY

Ad

नई दिल्ली: जनवरी में घायल होने के बाद ऋषभ पंत की वापसी हो गई है। ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या के साथ दिलीप ट्रॉफी का मुकाबला देखते नजर आए। दोनों स्टेंड पर नहीं बल्कि मैदान पर थे। दोनों ही खिलाड़ी मैच को लेकर बात करते नजर आए और बाउंड्री के बाहर खड़े थे। ऋषभ पंत को मैदान पर देख फैंस काफी खुश हो गए हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी फोटो के वायरल होने के बाद प्रतिक्रियाएं दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट का शिकार हो गए थे। इसके बाद से वो क्रिकेट से बाहर चल रहे थे। हालांकि भारतीय टीम का ये लड़ाका कब तक शांत रहता। ऋषभ ने तेजी से रिकवर होने लगे। अब वो राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैब कर रहे हैं। ऋषभ सोशल मीडिया के पोस्ट के माध्यम से अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। उनकी सेहत में सुधार की जानकारी फैंस को मिलती है तो वो खुश हो जाते हैं। ऋषभ पंत ने अपने छोटे से करियर में भारत को कई बड़े मैच जिताए हैं। टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे हैं।

इससे पहले ऋषभ पंत IPL के दौरान अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स को सपोर्ट करने के लिए अरुण जेटली स्टेडियम पहुँचे थे। अब ये विकेटकीपर बल्लेबाज दिलीप ट्रॉफी का सेमीफाइनल देखने के लिए बेंगलुरु पहुँचा था। जहां पहले मुकाबले काफी फिट देखा गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top