Uttarakhand News

जरुरी सुचना: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाइवे तीन घंटे के लिए रहेगा बंद

Ad

देवप्रयाग (टिहरी): ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी के पास गुरुवार सुबह यातायात तीन घंटे के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। यह बंद सुबह 5 बजे से 8 बजे तक रहेगा। इस दौरान सड़क के ऊपर मौजूद दो बड़े और खतरनाक पत्थरों को ब्लास्टिंग के जरिए हटाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के बाद से ही तोताघाटी क्षेत्र में सड़क के ऊपर ये दो विशाल पत्थर विभाग के लिए चिंता का विषय बने हुए थे। विभाग ने इन्हें सुरक्षित तरीके से हटाने के प्रयास पहले भी किए..लेकिन ट्रीटमेंट तकनीक से समाधान नहीं निकल पाया। अब इन पत्थरों को ब्लास्टिंग करके हटाने का फैसला लिया गया है।

सहायक अभियंता ललित बेंजवाल ने बताया कि बारिश के दौरान पत्थरों के गिरने का खतरा बढ़ गया था…इसलिए एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया जा रहा है। ब्लास्टिंग का समय सुबह के कम ट्रैफिक वाले घंटों को ध्यान में रखकर तय किया गया है। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर का यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top