Dehradun News

ऋषिकेश की मेयर का फेसबुक पेज हुआ हैक, LIVE गेम खेल रहा है हैकर

Ad

ऋषिकेश: आधुनिक जमाने में तकनीकों का बोलबाला है। मशीनों और सॉफ्टवेयर के इस युग में कुछ भी संभव है। फेसबुक और ट्विटर के अकाउंट को हैक करना तो अब आम बात हो गई है। उत्तराखंड में इस नए मामले को ही देख लीजिए। दरअसल ऋषिकेश की मेयर अनीता ममगाई के फेसबुक पेज पर घंटों से वीडियो गेम खेला जा रहा है। उनका पेज किसी हैकर ने हैक कर लिया है। पुलिस को तहरीर दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि ऋषिकेश की महापौर अनीता ममगाई के जनसंपर्क अधिकारी अजय सिंह बिष्ट ने मंगलवार सुबह कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें उन्होंने बताया कि नगर निगम महापौर का फेसबुक पेज हैक हो गया। वेरीफाइड पेज को किसी अज्ञात हैकर ने हैक कर लिया है। इस बारे में आइटी सेल को अवगत करा दिया गया है। फेसबुक पेज पर अज्ञात व्यक्ति की ओर से गेम व अन्य पोस्ट अपलोड की जा रही है।

इसके अलावा वर्ष 2022 की भी सारी पोस्ट पेज पर से हटा दी गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पेज के ठीक होने तक किसी भी तरह के भ्रामक और गलत पोस्ट अपलोड की जाती है तो इस पोस्ट की जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी। ये मामला हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग हैकर द्वारा खेले जा रहे गेम पर कमेंट भी कर रहे हैं। कई लोगों ने खुद ही इस बात का अंदाजा भी लगा लिया था कि पेज हैक हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top