Dehradun News

घने कोहरे और सड़क में गड्डे होने से पलटी उत्तराखंड रोडवेज बस, बाल-बाल बचें यात्री

Ad

देहरादून: ठंड के मौसम में कोहरे के बढ़ने की वजह से हर रोजाना सड़क हादसों के मामले सामने आते हैं। ऐसे धुंध और कोहरे के मौसम में सुरक्षित ड्राइविंग करना बेहद जरूरी है। इससे आप न केवल सड़क हादसे कम कर सकते हैं बल्कि ऐसा करके लोगों का जीवन भी बचाया जा सकता है। तो ऐसे में आपकों इन बातों का खास ख्याल रखकर घने कोहरे में भी सुरक्षित ड्राइविंग कर सकते हैं। वहीं शुक्रवार को गोला खुटार हाईवे पर घने कोहरे के चलते उत्तराखंड रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान हादसे में एक यात्री घायल हो गया। जिसे एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:सड़क दुर्घटनाओं पर लगेगा अंकुश,शहर में लगाए जाएंगे 400 CCTV कैमरे

यह भी पढ़े:रुद्रप्रयाग की बेटी को मिला बॉलीवुड में काम,फिल्म एनीमल में नजर आएंगी तृप्ति डिमरी

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अलसुबह अंधेरे में उत्तराखंड रोडवेज की बस ऋषिकेश से रुपईडीहा को जा रही थी। घने कोहरे और गहरे गड्ढों के चलते बस लाल्हापुर गांव के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस में फंसे सभी यात्रियों को बाहर निकाला। बस नेपाल निवासी नवीन सांडिया चले रहे थे। हादसे में नेपाल के गुलरिया नगर निवासी यात्री केशव बहादुर घायल हो गए, उन्हें एंबुलेंस से गोला स्थित सीएचसी भेजा गया।

यह भी पढ़े:सरकारी नौकरी की तलाश है तो ठहर जाइए, हल्द्वानी लाइव लेकर आया है बेरोज़गार युवाओं के लिए बड़ी खबर

यह भी पढ़े:कलाकारों को दूसरे राज्य जाने की ज़रूरत नहीं,नैनीताल में बनेगा ओपन थियेटर

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top