Udham Singh Nagar News

NEET: रुद्रपुर के रिषित ने पूरे देश में हासिल की 27वीं रैंक, माता-पिता भी डॉक्टर हैं…

Ad

रुद्रपुर: मेहनत, समर्पण और विश्वास के बल पर इंसान दुनिया की किसी भी मंजिल तक पहुंच सकता है। उत्तराखंड के युवाओं ने अपने समर्पण की नींव पर सफलता की ऐतिहासिक इमारतें खड़ी की हैं। इस बार नीट परीक्षा के परिणामों ने फिर से यह बात सिद्ध की है कि उत्तराखंड की युवा शक्ति खास है।

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर के रिषित अग्रवाल ने देश में 27वीं रैंक हासिल कर पूरे प्रदेश का नाम रौशन किया है। बता दें कि रिषित को 705 अंक प्राप्त हुए हैं। रैंक के हिसाब से रिषित उत्तराखंड में पहले स्थान पर हैं। मगर वह स्टेट टॉपर इसलिए नहीं कहलाए जा सकते क्योंकि उन्होंने अपना पता दिल्ली का भरा था, जहां से उन्होंने 12वीं पास की है।

रिषित की 10वीं तक की पढ़ाई भारतीयम स्कूल, रुद्रपुर से हुई। इसके बाद 11वीं व 12वीं उन्होंने दिल्ली से की। रुद्रपुर में खुद के अस्पताल का संचालन करने वाले डॉ. अतुल अग्रवाल व उनकी पत्नी डॉ. स्वाती रिषित के पिता-माता हैं। पिता की मानें तो रिषित बचपन से ही डॉक्टर बनना चाहता था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top