Almora News

अल्मोड़ा KV के छात्र रितेश भंडारी ने उत्तीर्ण की ISRO परीक्षा, आप भी दीजिए बधाई

Ad

ISRO Exam: Ritesh Bhandari: उत्तराखंड की युवा पीढ़ी अपनी बुद्धिमता और योग्यता की परिभाषा अपनी उपलब्धियों से देती आई है। शिक्षा क्षेत्र में देवभूमि निरंतर आगे बढ़ रही है। आज हम आपको केंद्रीय विद्यालय की कक्षा 9 में पढ़ने वाले रितेश भंडारी की उपलब्धि के बारे में बताएंगे। उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा आयोजित YUVIKA परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है।

ADVERTISEMENTS Ad

रितेश मूल रूप से नैनीताल जिले के कुलगढ़ सुयालबाड़ी के रहने वाले हैं और वर्तमान में अल्मोड़ा के खोल्टा के रहते हैं। रितेश के केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 9 के छात्र हैं। बचपन से ही अंतरिक्ष विज्ञान और विज्ञान में रुचि रखने वाले रितेश ने स्वयं इस परीक्षा में उपस्थित होने कि रूचि दिखाई थी। परीक्षा के परिणामों में अपना नाम देखकर रितेश के साथ पूरे परिवार को भी ख़ुशी हुई। छोटी सी उम्र में ही पहाड़ का गौरव बढ़ाने वाले रितेश को विद्यालय एवं सभी परिचितों से शुभकामनाएं मिल रही हैं।

रितेश के पिता कुबेर सिंह भंडारी तथा माँ गीता भंडारी ने अपने बेटे की शानदार उपलब्धि पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की है। रितेश के माता-पिता के अनुसार बचपन से ही रितेश को विज्ञान जैसे विषयों में ख़ासा रूचि रही है। इन सभी विषयों में शुरुआत से ही उसका अच्छा प्रदर्शन रहा है। रितेश के माता-पिता के अनुसार उनके बेटे की सफलता का कारण गुरुजनों का मार्गदर्शन और रितेश का अनुशासन ही है। युविका परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद अब रितेश उत्तराखंड के देहरादून में इसरो की ओर से आयोजित होने वाली दो सप्ताह के आवासीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे एवं विज्ञान और अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में जानकारी हासिल करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top