Almora News

पंतनगर यूनिवर्सिटी की छात्रा रितिका पांडे को फ्रांस सरकार ने चुना वालंटियर, आप भी दें बधाई

Ad

Ranikhet news: Ritika pandey: पहाड़ की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपने हुनर का लोहा मनवा रही है। पहाड़ की बेटियां अपने सपने को पूरा करने के लिए हर चुनौतियों से लड़कर अपने सपनों की उड़ान भर रही हैं। यहा की बेटियों ने हमेशा से ही शिक्षा के क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया है। औक एक बार फिर बेटी के परिश्रम ने देवभूमि के साथ पूरे देश का नाम रोशन किया है। हम बात कर रहे हैं रितिका पांडे की। जिन्हें फ्रांस सरकार ने पूर्ण वित्तीय सहायता के साथ सात माह के लिए फ्रांस वालंटियर के रूप में चुना गया है। ( Ritika pandey choosen as a volunteer by a french institute )

ADVERTISEMENTS Ad

पंतनगर यूनिवर्सिटी की छात्रा हैं

बता दें कि ताड़ीखेत विकासखंड के जालली निवासी रितिका पांडे जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय की बी-टेक फूड टेक्नोलॉजी फाइनल वर्ष की छात्रा हैं। रितिका को फ्रांस सरकार ने पूर्ण वित्तीय सहायता के साथ 7 माह के लिए फ्रांस वालंटियर के रूप में चुना है। रितिका ऑक के गेर्स स्थित प्रशिक्षण संस्थान में सितंबर 2024 से मार्च 2025 तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बतौर वालंटियर प्रतिभाग करेंगी। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत-फ्रांस दोनों देशों के बीच अंतर्राष्ट्रीय गतिशीलता को बढ़ावा देना, खाद्य नवाचार और अंतरसांस्कृतिक गतिविधियों के साथ ही भाषाई दृष्टिकोण के माध्यम से व्यक्तिगत ज्ञान का आदान-प्रदान कराना है। इससे पूर्व उनका चयन आस्ट्रेलिया की वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी में अनुसंधान कार्य के लिए भी हो चुका है।

परिवार में खुशी का माहौल

रितिका के पिता गिरीश चंद्र पांडे व्यवसायी और माता नीरू पांडे जोशीमठ में बाल विकास परियोजना अधिकारी पद पर कार्यरत हैं। रीतिका की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। रितिका की इस उपलब्धि पर हल्द्वानी लाइव की टीम की तरफ से उन्हें ढ़ेर सारी बधाई और शुभकामनाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top