Dehradun News

भर्ती मामले के बीच अचानक विधानसभा परिसर पहुंची अध्यक्ष ऋतु खंडूरी, मचा हड़कंप

Ad

देहरादून: राज्य में विधानसभा नियुक्ति मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है। हालांकि, बीते दिनों उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने ढेर सारी नियुक्तियां रद्द कर अपना रुख साफ कर दिया है। विधानसभा अध्यक्ष का कड़ा रुख एक बार पिर देखने को मिला है। नियुक्तियों पर उठ रहे सवालों के बीच ऋतु खंडूरीसव्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए विधानसभा परिसर देहरादून पहुंच गईं। जहां उन्होंने औचक निरीक्षण किया।

ADVERTISEMENTS Ad

गुरुवार को वह अचानक विधानसभा परिसर पहुंची थीं। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने सभी अनुभागों, अधिकारियों के कार्यालय कक्ष, सभागारों सहित समितियों के कार्यालयों का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों को सुझाव देते हुए निर्देश भी दिए। उन्होंने गैलरियो में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और अनुभागों के कार्यालय कक्ष में स्टाफ के बैठने की व्यवस्था से लेकर, समितियों के कार्यालय कक्ष से सम्बंधित सभी विषयों की जानकारी ली।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने पुस्तकालय का भी निरिक्षण किया। साथ ही स्टाफ की उपस्थिति के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने अनुभागों एवं समितियों में उपस्थित अधिकारियों से उनकी जॉब प्रोफाइल के बारे में भी पूछा। इस दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कक्ष में पाए गए। विधानसभा अध्यक्ष ने कई व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। हड़कंप इसलिए भी मचा क्योंकि विधानसभा में नियुक्तियों का मामला अभी भी चर्चा में है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top