Udham Singh Nagar News

खटीमा निवासी रितु जोशी को मिला भारत गौरव सम्मान, आप भी दें बधाई

Ad

Ritu Joshi story:-राज्य उत्तराखंड के कई युवा आज अपने सपने की उड़ान भर रहे हैं और इस उड़ान में उत्तराखंड का परचम भी लहराते जा रहे हैं। ऐसी ही एक युवा हैं उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के खटीमा तहसील की रितू जोशी। ऋतु जोशी को हाल ही में इंडिया प्राउड बुक ऑफ रिकॉर्ड की तरफ से भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है। उन्हें ये सम्मान बेस्ट मॉडल और इवेंट ऑर्गेनाइजर की कैटेगरी में मिला है।

ADVERTISEMENTS Ad

रितू पेशे से एक मॉडल और इवेंट ऑर्गेनाइजर है। हाल ही में रितु को 15 अगस्त को इंडिया स्टार बुक ऑफ रिकॉर्ड की तरफ से मॉडल की कैटेगरी में इंडिया स्टार इंडिपेंडेंट अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। इसके साथ-साथ रितु को इसी साल फॉक्स स्टोरी इंडिया की तरफ से वुमन फेस ऑफ द ईयर 2023 का भी अवार्ड प्राप्त हुआ है।बता दिया जाए की खटीमा की रहने वाली रितु जोशी ने इस से पहले मॉडलिंग में बहुत से ब्यूटी पेजेंट का खिताब भी अपने नाम किया है जिनमें मिस पिथौरागढ़ 2018, मिस गढ़वाल 2019 फर्स्ट रनर अप, मिस नॉर्थ राइजिंग इंडिया 2019, मिस ग्लोरी ऑफ उत्तराखंड 2019 आदि शामिल है।

रितु के परिश्रम और निरंतर मेहनत के कारण उन्हें कई पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं। इन में फैशन लाइफस्टाइल मैगजीन के द्वारा मॉडलिंग श्रेणी में 15 सक्सेस स्टार ऑफ इंडिया 2020, फॉरएवर स्टार इंडिया के द्वारा द रियल सुपरवूमन 2020, दिल्ली सत्यजय न्यूज के द्वारा उत्कृष्ट व्यक्तित्व पुरस्कार 2021, कल्कि न्यूज के द्वारा कल्कि गौरव सम्मान 2021, राष्ट्रीय कला एवं शिक्षा अकादमी पुणे द्वारा राष्ट्रीय महिला उत्कृष्टता पुरस्कार 2021, फॉक्सक्लूज बेंगलुरु द्वारा शीर्ष 100 महिला आइकन पुरस्कार 2022, राष्ट्रीय ज्ञानपीठ पुणे महाराष्ट्र द्वारा राष्ट्रीय महिला गौरव पुरस्कार आदि शामिल है।

अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली रितु, लोगों के हुनर को सपोर्ट करते हुए कई इवेंट भी कर चुकी हैं। इन इवेंट में स्टार ऑफ उत्तराखंड 2020 मॉडलिंग और डांसिंग इवेंट, लॉकडाउन के टाइम गो कोरोना गो सिंगिंग और ऑनलाइन डांसिंग इवेंट आदि शामिल हैं। रितु की उपलब्धि की कहानी कई पत्रिकाओं में भी प्रकाशित हो चुकी हैं। उत्तराखंड की प्रमुख पत्रिका क्षितिज के पार मार्च 2021 में रितु कवर गर्ल के रूप में शामिल हुई थी। दिल्ली की अंग्रेजी पत्रिका वंशधारा, दिल्ली की पत्रिका आपकी सेहत जिसमेंफेस आफ द मंथ और हाल ही में इसी साल लाइफस्टाइल पत्रिका में उनकी उपलब्धि की कहानी नारी शक्ति संस्करण में प्रकाशित हो चुकी हैं।

फिल्हाल रितु खटीमा में एक साथ चार इवेंट सिंगिंग, डांसिंग , मॉडलिंग और एक्टिंग के कॉन्सेप्ट पर काम कर रही है। हाल ही में उन्होंने खटीमा टीम जागृति सेवा समिति के साथ जासेस टैलेंट हंट का ऑडिशन भी करवाया था। रितु मानती है कि बहुत से ऐसे लोग हैं जिनमें टैलेंट तो है लेकिन उन्हें अपने टैलेंट को उभारने का मौका नहीं मिल पाता, ऐसे युवाओं के लिए रितु एक मंच प्रदान करना चाहती है। वो कहती है कि उत्तराखंड के छोटे से गांव से आने के बाद मॉडलिंग के क्षेत्र में ये मुकाम हासिल करना उन के लिए आसान नहीं रहा। वो अपने जरिए दूसरों के लिए ये राह जितनी हो सके आसान करना चाहती हैं। इन इवेंट के माध्यम से वे छिपी हुई प्रतिभावो को मंच देना चाहती हैं। रितु कहती हैं कि जीवन से उन्होंने यही सीखा है कि कभी हार नहीं माननी चाहिए, कोशिश करते रहना चाहिए, एक दिन सफलता जरूर मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top