Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: हेड़ाखान मोटर मार्ग पर पिकअप व ऑटो में जोरदार टक्कर, एक की मौत, दो घायल

हल्द्वानी: हेड़ाखान मोटर मार्ग पर पिकअप व ऑटो में जोरदार टक्कर, एक की मौत, दो घायल
Ad

हल्द्वानी: शहर से ऊपर पहाड़ की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक सड़क हादसा हुआ है। हेड़ाखान मोटर मार्ग पर एक पिकअप व ऑटो की आमने सामने भिडंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल हल्द्वानी से काठगोदाम थाना क्षेत्र के हेड़ाखान मोटर मार्ग पर यह हादसा तब हुआ जब ऑटो हेड़ाखान से काठगोदाम की तरफ आ रहा था और पिकअप वाहन काठगोदाम से हेड़ाखान की तरफ जा रहा था। हादसे में दोनों आपस में आमने सामने से टकरा गए। भीषण हादसे की जानकारी पुलिस को मिली तब पुलिस मौके पर पहुंची।

काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा के मुताबिक हैड़ाखान मोटर मार्ग पर किस के द्वारा फोन पर हादसे की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ऑटो चालक सहित दो अन्य को अस्पताल पहुंचाया जहां ऑटो चालक ने दम तोड़ दिया जबकि दो अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top